Lok Sabha Election 2024- फूलन देवी के जरिए सपा ने इस सीट पर खोला था खाता, अब गठबंधन के सहारे नैया पार लगाने की जुगत

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मीरजापुर। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा हैं और दोनों दलों ने एक साथ मिलकर मीरजापुर में सियासी हवा को अपनी तरफ करने के लिए रणनीति तैयार करने में जुटी है।

4 1 11
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मीरजापुर। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा हैं और दोनों दलों ने एक साथ मिलकर मीरजापुर में सियासी हवा को अपनी तरफ करने के लिए रणनीति तैयार करने में जुटी है।

loksabha election banner

वर्ष 2019 के चुनाव में सपा ने बसपा से गठबंधन किया था, लेकिन उसका परिणाम सकारात्मक नहीं निकल पाया। भाजपा व अपना दल (एस) की आंधी में सपा बिखर गई थी। ऐसे में इस बार गत चुनाव में हुई गलतियों से सबक लेते हुए विजय का मार्ग प्रशस्त करने की तैयारी है।

पिछले चुनाव में दोनों पार्टियों को कितने वोट मिले?

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 91501 वोट प्राप्त हुए थे जबकि समाजवादी पार्टी को तीन लाख 59 हजार 556 वोट मिले थे। यदि प्राप्त इन दोनों मतों एक बार के लिए जोड़ भी दिया जाए तो तब भी इनकी संख्या चार लाख 51 हजार के करीब बैठती है।

वहीं, दूसरी तरफ अपना दल एस को पांच लाख 91 हजार 564 मत प्राप्त हुए थे। यानी वर्ष 2019 के चुनाव के आधार पर देखा जाए तो सपा और कांग्रेस मिलकर भी विजय रथ से बहुत पीछे है।

हालांकि, वर्ष 2019 में सपा का बसपा से गठबंधन था, तब भी करीब साढ़े तीन लाख के करीब ही वोट प्राप्त हुए थे। ऐसे में इस बार सपा-कांग्रेस गठबंधन कितनी धारदार होगी यह तो चुनाव बाद पता ही चल जाएगा, लेकिन अभी से ही सपा-कांग्रेस वर्ष 2019 के चुनाव में प्राप्त मतों के हिसाब से जीत का समीकरण फिट करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है।

फूलन देवी ने सपा को दिलाई थी जीत

सपा-कांग्रेस गठबंधन को भरोसा है कि दोनों पार्टियों को वर्ष 2019 में जितना वोट मिला था, उसे इस बार बढ़ाया जाए। वर्ष 1957 में पहली बार कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की थी।

हालांकि, 1989 के बाद कांग्रेस इस सीट पर अपने लिए रेड कार्पेट के लिए तरस गई। वहीं सपा की बात करें तो वर्ष 1996 में फूलन देवी के सहारे सपा ने जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 1999, 2009 में सपा जीत हासिल कर पाई।

यह भी पढ़ें: पुलिस के हाथ नहीं लगी थी जयाप्रदा, कुर्की की प्रक्रिया शुरू होने पर खुद ही पहुंच गई अदालत, दो-दो मामलों की चल रही सुनवाई

यह भी पढ़ें:'कांग्रेस आई तो आपके दो में से एक मकान छीन लेगी, क्या आपको दो घरों की जरूरत नहीं'? अलीगढ़ में बोले पीएम मोदी

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से M. Phil हैं राहुल गांधी, रहने के लिए नहीं है अपना मकान, पिछले साल हुई इतनी कमाई

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now